पटना में गोदरेज इंटीरियो के नए स्टोर का शुभारंभ

2025—26 तक सालाना राजस्व 3 करोड़ तक पहुंचने का लक्ष्य

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
पटना।
राजधानी पटना में सगुना मोड़ स्थित गोदरेज इंटीरियो के नए स्टोर का शुभारंभ शुक्रवार को बड़े धूम—धाम के साथ हुआ। गोदरेज ने 4500 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर से इंटीरियर और होम फर्निसिंग की एक बड़ी रेंज के साथ पटना में पदार्पण ​किया है। यह स्टोर होम फर्नीचर, गद्दे, डाइनिंग फर्नीचर और होम स्टोरेज सेगमेंट में विशेष रूप से तैयार गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराता है। नए स्टोर के लॉन्च के मौके पर गोदरेज इंटीरियो ने 35% तक की छूट या 2999 रुपये में रिक्लाइनर प्राप्त करने की घोषणा की है।

पटना में नए स्टोर के लॉन्च के मौके पर बोलते हुए इंटीरियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपभोक्ता के प्रमुख डॉ. देव नारायण सरकार ने कहा कि पटना में हमारा प्रतिष्ठान लोअर से प्रीमियम हर वर्ग के आधुनिक भारतीय घरों के लिए लिविंग और फर्निसिंग से संबंधित समाधान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि इस स्टोर से वित्त वर्ष 2025—26 तक सालाना राजस्व 3 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। हम वर्ष 2026 के अंत तक राज्य में 7 अन्य आउटलेट खोलने की योजना बना रहे हैं और अगले तीन वर्षों में 25% की वृद्धि का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार से 75 करोड़ और पूर्वी क्षेत्र से 400 करोड़ रुपये राजस्व के व्यवसाय की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गोदरेज इंटीरियो के होम फर्निसिंग उत्पाद फैक्ट्री फिटिंग के साथ आते हैं। इसलिए हमारे उत्पादों की फिटिंग, इंस्टॉलेशन या इसकी मरम्मत काफी आसान और किफायती है। हमारे स्टोर पर एक विंग कस्टमर सर्विसेज के लिए ही होगा ताकि हमारे उपभोक्ताओं के समय और पैसे दोनों की बचत हो सके।

Share This Article