विधायक श्वेता सिंह और उमाकांत रजक ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो ।
धान अधिप्राप्ति केंद्र पौखन्ना का उद्घाटन शनिवार को बोकारो विधायक श्वेता सिंह एवं चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायकक श्वेता सिह ने कहा की क्षेत्र में मानसून के आधार पर किसान आश्रित है। यहां सिंचाई की व्यवस्था होने पर किसानो में लाभ के साथ साथ अन्य फसले उगाने में प्रोत्साहित मिलेगी । उन्होंने उपस्थित किसानो को विश्वास दिलाते हुए कहा की क्षेत्र में बंद पड़े लिफ्ट इरिगेशन को चालु कराया जाएगा और नई जगह नया इरिगशन का भी व्यवस्था किया जाएगा वही चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने कहा की धान खरीद में किसानों को विश्वास में लेना बहुत ही जरूरी है।

वजन इमानदारी पूर्वक होना चाहिए। किसी भी धान अधिप्राप्ति केंद्र से ऐसी शिकायत मिलने पर उस पैक्स के अध्यक्ष को सहित अन्य अधिकारी नपें जायेंगे। इसके पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी चास के प्रदीप कुमार ने धान अधिप्राप्ति के विषय पर किसानो को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर जीप सदस्य राजेश महतो,किरण चंद्र बाउरी, पवन झा, मुखिया कृष्णपद महतो, गुलाम अंसारी, पशुपति कुमार, शिबु बीसीओ राणा रमेश कुमार सिंह सोरेन, पैक्स प्रबंधक गोपन कुमार महतो अध्यक्ष उमेश चंद्र महतो राजकुमार गोप,संतोष कुमार, योगेश्वर महतो, राजु माहथा, निरंजन महतो, गौराचांद महतो सहित दर्जनो किसान उपस्थित थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article