पाकिस्तान के मौलाना का मस्जिदों से ऐलान,जंग हुई तो भारत का देंगे साथ.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : ‘मैं कुरान की कसम खाकर कहता हूं. अगर हिंदुस्तान की सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो हम उनका (यानी भारत) का साथ देंगे.’  इस ऐलान  ने पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है. ये लाइन कोई और नहीं…बल्कि खुद पाकिस्तान के मौलाना मस्जिदों से बोल रहे हैं.खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद के मौलाना मोहम्मद रंगीला ने पाकिस्तानी सरकार और सेना पर जमकर भड़ास निकाली. भारत से जंग की अफवाहें क्या उड़नी शुरू हुईं, पाकिस्तान की मस्जिदों के लाउडस्पीकर जैसे अपनी ही सरकार से आज़ादी का नया सुर अलापने लगे.

खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद के मौलाना मोहम्मद रंगीला ने कुरान हाथ में लेकर ऐलान ठोक दिया कि “कसम है कुरान की! अगर भारत हमला करता है, तो हम भारतीय सेना के साथ खड़े होंगे. मौलाना जी के इस बयान ने पाक फौज के खैमे में भूकंप ला दिया. खैबर पख्तूनख्वा – वही इलाका है जहां तहरीक-ए-तालिबान का डंका बजता है. एक वक्त था जब यहां पाकिस्तान की फौज ने जनता को जीने नहीं दिया था…यही वजह है कि अब यहां के लोग पाकिस्तानी फौज को नहीं, बल्कि भारतीय सेना को सलाम ठोकने की बात कर रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बलूचिस्तान की तरह यहां भी लोग गायब होते रहे, लेकिन अब आवाजें बुलंद हो रही हैं. साफ-साफ कहा जा रहा है – ‘जिन्ना साहब का पाकिस्तान अब अंदर से ही दरकने लगा है. बाहर से दुश्मन की जरूरत ही क्या, जब अंदर ही बगावत के नारे गूंजने लगें. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की मशहूर लाल मस्जिद से भी ऐसी बात कही गई जिसे सुनकर पाकिस्तान की सरकार, सेना और वहां पलने वाले आतंकियों के होश उड़ जाएंगे. सबसे पहले लाल मस्जिद के मौजूदा इमाम का नाम है मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने एक बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने भारत के साथ युद्ध में सरकार और सेना का समर्थन करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने अपने एक भाषण में उलटा पाकिस्तान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान में भारत से ज्यादा दमन है. भारत की तुलना में पाकिस्तान में मुस्लिमों पर कहीं ज्यादा दमन होता है. मौलाना गाजी ने पाकिस्तान की आवाम से गुजारिश करते हुए कहा कि पाकिस्तान का ये युद्ध इस्लाम की रक्षा के लिए नहीं है. बल्कि ये केवल राष्ट्रीयता की लड़ाई है. इसलिए हमें इसमें शामिल होने की कोई जरूरत नहीं है.

Share This Article