बीएलए सूची तैयार करने को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न

Rahul
By Rahul
  • जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक, कहा- बक्सर के कांग्रेस कार्यकर्ता हर टास्क को पूरा करने में सक्षम

सिटी पोस्ट लाइव

बक्सर: बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में बीएलए-2 सदस्यों की अंतिम सूची तैयार करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखंड प्रभारियों के साथ समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि बीएलए सूची का अंतिम मसौदा तैयार हो चुका है और इसे इसी सप्ताह संबंधित कार्यालय में जमा कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 30 मार्च 2025 की समय सीमा निर्धारित की है। उन्होंने यह भी बताया कि सूची लगभग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय व जिला मुख्यालय में प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद

डॉ. पांडेय ने बैठक में मौजूद बीएलए प्रभारियों और प्रखंड अध्यक्षों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में यह कार्य पूरा करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि बक्सर के कांग्रेस कार्यकर्ता आने वाले समय में भी किसी भी कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ओझा, त्रिलोकी मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा, संजय कुमार पांडेय, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, वरिष्ठ नेता जयराम राम, महिमा शंकर उपाध्याय, वीरेंद्र राम, राजा रमन पांडेय, कमल पाठक, राजू वर्मा, दयाशंकर सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय, अजय यादव और त्रिजोगी नारायण मिश्रा समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल आयोजन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने पार्टी के आगामी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया।

Share This Article