आज से सावन शुरू, मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन-सैलाब,हरिहरनाथ पहुंचे हजारों भक्त.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : सावन के पवित्र महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है. यही कारण है कि मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे हैं.देवघर में आस्था का जन सैलाब उमड़ा हुआ है.सावन के पहले दिन जल चढाने के लिए लाखों भक्त पहुंचे हुए हैं. श्वर मंदिर में सुबह 3 बजे से ही भक्तों की लाइन लगना शुरू हो गईं थी.कावड़ यात्रा को लेकर व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए गये हैं. .. कांवड़ शिविरों में मोटरसाइकिल चोरी और मोबाइल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए  सभी कांवड़ शिविरों में पुलिस तैनात की गई है.सीसीटीवी भी लगाए गए हैं.

शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई है.मुजफ्फरपुर गरीबनाथ और सोनपुर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पहले दिन ही हजारों श्रद्धालू पहुंचे हैं.सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं.पटना के सभी शिव मंदिरों को सजाया गया है.पटना बोरिंग रोड चौराहे पर स्थित शिव मंदिर और शिवलिंग की सजावट देखते ही बन रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अमरनाथ यात्रा के आठवें दिन 17,022 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए. अब तक 1.45 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं. पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी. यह 9 अगस्त तक चलने वाली है.

Share This Article