सिटी पोस्ट लाइव : लम्बे समय के बाद बिहार के बक्सर जिला में अपराधियों का खौफ नजर आ रहा है.अपराधी बेख़ौफ़ नजर आ रहे हैं.पिछले तीन दिन में जिले में तीन शूट आउट की वारदातों को अंजाम दे दिया गया है. सोमवार को, लगातार तीसरे दिन भी एक बड़ी आपराधिक वारदात से लोगों के बीच खौफ पैदा हो गया है.चौसा थर्मल पावर प्लांट के गेट के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने युवा राजद नेता अर्जुन यादव को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.
जब अर्जुन यादव अपनी थार गाड़ी से प्लांट के गेट पर पहुंचे ही थे अचानक, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया.अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अर्जुन यादव को कई गोलियां लगी हैं, जिनमें से एक उनके सिर के पास भी लगी है.गंभीर रूप से घायल अर्जुन यादव को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उनकी बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया, “युवक की हालत बेहद गंभीर है. उसे कई गोलियां लगी हैं, जिनमें एक सिर के पास है.
गंभीर रूप से घायल अर्जुन यादव को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उनकी बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया, “युवक की हालत बेहद गंभीर है. उसे कई गोलियां लगी हैं, जिनमें एक सिर के पास है.
अर्जुन यादव छात्र राजनीति से भी जुड़े हैं. चौसा थर्मल पावर प्लांट के कारण प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहते थे. इस हमले को उनकी इसी सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धीरज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और बाद में घटनास्थल का भी मुआयना किया. इससे पहले शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में तीन लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें से दो अब भी वाराणसी में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. रविवार को वासुदेवा थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.