नवरात्रि से छठ तक केवल तीन दिन बंद रहेंगे बैंक.

City Post Live



सिटी पोस्ट लाइव : इस साल बैंककर्मियों को दुर्गा पूजा , छठ और दिवाली के लिए ज्यादा दिनों की छुट्टी नहीं मिलेगी.दुर्गा पूजा, दिवाली व छठ पूजा के मौके पर बैंकों में महज 03 दिन छुट्टी रहेगी. दुर्गा पूजा के अवसर पर 22, 23 24 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी.  22 अक्टूबर को रविवार होने के कारण अवकाश है. 12 नवम्बर रविवार को दीपावली की छुट्टी तथा 19-20 नवम्बर को छठ पूजा का अवकाश रहेगा. जिसमें 19 को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 

गौरतलब है कि पहले ईन बड़े पर्व को लेकर लगातार बैंक बंद रहते थे.लेकिन इसबार  ईन तीन बड़े पर्व के मौके पर केवल तीन दिनों की ही छुट्टी बैंकों में रहेगी.ज्वाइन्ट फोरम ऑफ ग्रामीण बैंक यूनियन्स (जेएफओजीबी) के राष्ट्रीय संयोजक डीएन त्रिवेदी ने बताया कि राज्य के तीनों त्योहार में एक-एक दिन रविवार का अवकाश भी शामिल है.

TAGGED:
Share This Article