दैनिक राशिफल: जानें मेष से कन्या तक का हाल, किसकी चमकेगी किस्मत!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

मेष- आज के दिन अपने लाइफ पार्टनर का सहयोग व सानिध्य भरपूर मिलेगा। संतान की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। आज खर्च अधिक हो सकता है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात बन सकती है। शुभ रंग- खाकी
वृष- परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलें। आप भविष्य को लेकर कुछ धन इकठ्ठा करने की सोचें। आपके घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ रंग- सिल्वर
मिथुन- बिजनेस कर रहे लोगों के मन में नये निचार आ सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ फ्रॉड होने की संभावना है। किसी बैंक से संबंधित काम को लेकर आप किसी अधिकारी से बातचीत कर सकते हैं। शुभ रंग- हरा
कर्क- कर्क रासि वालों के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मकान, वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी संतान नौकरी के लिए बाहर जाने का प्लान कर सकता है। आध्यात्म में आपका मन डूबा रहेगा। शुभ रंग- मूनस्टोन
सिंह- रोजगार की तलाश कर लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। दूसरे का वाहन चलाने से बचना होगा,अन्यथा खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से वाद विवाद करने से बचना होगा। शुभ रंग- पिस्ता कलर
कन्या- आज का दिन धन धान्य में वृद्धि होने वाला है। आपकी दान पुण्य के कामों में काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको किसी बात को लेकर संशय है तो वो काम बिल्कुल न करें। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर अपना पहचान बना सकते हैं। शुभ रंग- गहरा हरा
तुला- आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी साझा करने से बचना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको तंग कर सकता है। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें। शुभ रंग- समुद्री
वृश्चिक- आज के दिन भाग दौड़ बनी रहेगी। संतान को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आपको अपने खर्चों को लेकर सिर दर्द बना रहेगा। आज के दिन आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ रंग- गेंहुआ
धनु- आज का दिन आपके इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी को पार्टी के लिए सरप्राइज दे सकते हैं। आपको विरोधियों से बचने की जरूरत है। शुभ रंग- ऐप्पल ग्रीन
मकर- आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने वाले हैं। आप आज कुछ दान-पुण्य कर सकते हैं। राजनीति के कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चलेगा। शुभ रंग- रस्टकलर
कुंभ- रोजगार से परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ रंग- मडकलर
मीन- आज के दिन वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधानी से करें। आप अपने स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शुभ रंग- लेमन कलर

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article