सिटी पोस्ट लाइव
आज 29 जुलाई, दिन मंगलवार है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज कन्या राशि में चंद्रमा और मंगल के बीच उत्तम कोटि का धन योग बन रहा है। वहीं, आज सूर्य से तीसरे भाव में चंद्रमा का स्थित होना भी उत्तम फलदायी है जिससे आज वरिष्ठ योग का संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।
मेष- इस राशि के लिए आज के दिन अनुकूल फलदायी नहीं है। ऐसे में आपको आज आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज विरोधियों और शत्रुओं से आपको परेशानी हो सकती है। आज के दिन वाद विवाद से दूर रहें। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपकी कमाई बनी रहेगी। तकनीक कार्यों में आपको आज फायदा होगा। शुभ रंग-लाल
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। चंद्रमा और शुक्र का गोचर आपके लिए आज अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज कहीं से अचानक धन का लाभ भी मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। शुभ रंग- कांसे के समान
मिथुन- इस राशि के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। आपको आज पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपकी योजना सफल रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में आज टीम के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। शुभ रंग- पीच कलर
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको निजी और व्यावसायिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ गैर जरूरी खर्च भी आज आपको चिंतित कर सकते हैं। शुभ रंग- गुलाबी
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन बहुत अनुकूल और सकारात्मक रहेगा। आपकी सेहत भी आज के दिन अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में किए गए आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र मे आज अधिकारी और सहकर्मियो दोनों से ही आपको सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप आज मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। शुभ रंग- तांबे के समान
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए आज अनुकूल और लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में चंद्र मंगल योग होने से कारण आर्थिक लाभ में सफल रहेंगे। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में ससुराल पक्ष से लाभ पाने में सफल रहेंगे। पिता के सहयोग और मार्गदर्शन का भी आपको आज फायदा मिलेगा। बिजनेस करने वालों को कमाई का अच्छा खासा फायदा हो सकता है। शुभ रंग- खाकी
तुला- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। आपको आज के दिन सुनें ज्यादा और बोलें कम। वैसे आज परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको आप आज कोई अच्छी खबर सुन सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। शुभ रंग- मैजेंटा
वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने मन के विचार से उलझन और तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर भी आज आप चिंतित रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान दें। आप आज किसी पड़ोसी से सहयोग प्राप्त मिलेगा।
शुभ रंग- चिली रेड