बेगूसराय में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Deepak Sharma

गुस्साए लोगों ने चालक की की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

सिटी पोस्ट लाइव
बेगूसराय, बिहार :
जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा बिन टोली गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतका की पहचान कुरहा बिन टोली वार्ड नंबर 8 निवासी आमूला देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आमूला देवी रोजाना की तरह सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सुबह मॉर्निंग वॉक के समय ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

Share This Article