वीडियो में छिपा तंज! दिशा पाटनी की बहन ने साधा कथावाचक पर निशाना…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी एक्स आर्मी ऑफिसर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है। जिसमें वो अप्रत्याक्षित रूप से कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर टिप्पणी करते दिखाई दे रही है। आइए जानते है वो ऐसा क्यों कर रही है और क्या है पूरा मामला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। यहां पर वो अक्सर फिटनेस और वर्कआउट को लेकर वीडियो अपलोड करती रहती है। बीते कुछ दिनों पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओँ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसे लेकर खुशबू पाटनी ने गुस्सा जाहिर की है और इस पर विरोध जताया है। वहीं, इसने वीडियो में किसी का नाम लिया है। वीडियो में खुशबू कह रही हैं, ‘बहुत दिनों से बहुत सारे शैतान और पाखंडी लोग इस देश के दीमक बनकर इसे खा रहे हैं। समाज को खोखला कर रहे हैं। इन लोगों से लड़ने के लिए हमें बहुत सारा साहस चाहिए और साहस के लिए हमें हर दिन वर्कआउट करना बहुत अनिवार्य है। खासकर शोल्डर वर्कआउट। जिस इंसान के कंधों में दम होता है, उसके जीवन में जज्बा ज्यादा होता है’। साथ ही आगे कहती है, ‘आज हम सीखेंगे कि अच्छा शोल्डर वर्कआउट कैसे करना है, ताकि हर कीड़े को साफ किया जा सके, हर ऐसा इंसान जो धर्म के नाम पर लूट रहा है। ऐसी मानसिकता को खत्म किया जाए और अपने देश में सनातन को बचाया जाए’। वीडियो के नीचे खुशबू ने लिखा, ‘जब मेरे बाजू में हो दम, तब जले लंका धम धम। शैतान से लड़ने के लिए शोल्डर वर्कआउट करें’।

हालांकि, इससे पहले भी खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को लेकर बयान दिया है। इन्होंने एक प्रवचन के दौरान कहा था, “25 साल से ज्यादा उम्र की जो लड़कियां लिव-इन में रहती हैं, वो कई जगह मुंह मारकर आती हैं।” तो इस पर खुशबू ने तीखा रिएक्शन दिया। जिसके बाद अनिरुद्धाचार्य ने माफी मांगते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से एडिट करके फैलाया गया और वे सभी महिलाओं के लिए नहीं थे।

Share This Article