सिटी पोस्ट लाइव :पटना पुलिस कितनी संवेदनहीन हो गई है ,इसका एक जीता जागता उदाहरण आज सामने आया है.पटना पुलिस की एक गाडी ने मरीन ड्राइव पर एक स्कूटी को टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गये.स्कूटी पर सवार वक्ती हवा में उछल गया.हद तो तब हो गई जब धक्का मारने के वावजूद पुलिसवालों ने गाडी नहीं रोकी.धक्का मारने के बाद घायल व्यक्ति को तड़पते छोड़ भाग गये.वहां मौजूद लोगों के अनुसार तेज रफ़्तार से आ रही पुलिस की एक बड़ी गाडी ने स्कूटी को टक्कर मार दी.
लोगों ने गंभीररूप से घायल तड़प रहे घायल व्यक्ति को तुरात अस्पताल पहुंचाया.15 मिनट बाद वहां पुलिस की जिप्सी पहुंची.लोगों ने उनसे शिकायत की .लोगों का कहना था कि पुलिस की गाडी युवक को धक्का मारकर भाग गई.धक्का लगने के बाद पुलिसवालों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाना भी मुनासिब नहीं समझा.आसपास खड़े लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया.लोगों में इस दुर्घटना को लेकर आक्रोश है.लोगों का कहना है कि दुर्घटना तो कभी भी किसी से हो सकती है लेकिन दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिस का भाग जाना तो बहुत शर्मनाक है.