राशियों पर बरसेगा सितारों का वरदान, पढ़ें आज का राशिफल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 25 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं। आज के दिन पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज गौरी योग का भी संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं विस्तारपूर्वक से आज का राशिफल।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मेष- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप काम को लेकर काफी खुश रहेंगे। लेकिन वैवाहिक जीवन में समस्याएं आपको परेशान करेंगी। राजनीतिक की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ रंग- लाल
वृषभ- आज के दिन इन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। आपको किसी दूसरे के मामले में बिना कारण बोलने से बचना होगा। यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो इसलिए शांत रहने की पूरी कोशिश करें। गाडी की अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन- आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए धन संपत्ति के मामले में अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद की समस्या होगी। आपकी कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझेगा। शुभ रंग- हरा
कर्क- कर्क राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। आपको नौकरी को लेकर भी कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपकी सामाजिक कामों में भी काफी रुचि रहेगी। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बहुत फायदा होगा। शुब रंग- सफेद
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिल सकता है। लेकिन पारिवारिक समस्याएं आपकी टेंशन बढ़ाएंगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। शुभ रंग- नीला
कन्या- इन राशि के लिए आज का दिन किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए सही रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंग। आपकी कोई धार्मिक काम करने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे तो बेहतर रहेगा, लेकिन इसमें भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। शुभ रंग- हरा
तुला- आज का दिन तुला राशि के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। आप अपनी आय को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने ना दें। आपको अपने धन पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों से काफी खुश होंगे। शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आज आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक बात सुनने को मिल सकता हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है। शुभ रंग- लाल
धनु- आज का दिन धनु राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे जिससे आपका रिश्ता और गहरा होगा। आपको बकाया धन वापस मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शुभ रंग- पीला
मकर- आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका धन से रुका काम पूरा होगा। आप किसी बात को लेकर चिंता न करें। करियर में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी सेहत जुड़ी समस्या दूर होने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ रंग- नीला
कुंभ-
आज का दिन बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी काम की वजह से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। शुभ रंग- लाल
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। किसी सदस्य के विवाह की बात हो सकती है। आप किसी आस-पड़ोस के लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें। वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्या खड़ी हो सकती हैं। शुभ रंग- हरा

Share This Article