सिटी पोस्ट लाइव : इसबार नवरात्र में मां दुर्गा माता का आगमन हाथी पर हो रहा है और प्रस्थान मुर्गा पर होगा.आदिशक्ति की आराधना का यह पर्व प्रत्येक अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर पूरे 9 दिनों तक चलता है. इस पर्व का हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है. पूरे देश भर में इसे धूमधाम से मनाया जाता है. हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि में मातारानी के आगमन से लेकर माता के गमन तक की सवारी को दिन के हिसाब से होता है. डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष, माता रानी का आगमन हाथी पर हो रहा है और गमन मुर्गा पर.
नवरात्रि के पहले दिन के आधार पर मां दुर्गा की सवारी के बारे में पता चलता है. नवरात्रि में माता की सवारी का विशेष महत्व होता है, और माता हाथी पर सवार होकर धरती पर आ रही हैं. हाथी पर माता का आगमन इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि इस वर्ष खूब अच्छी वर्षा होगी और खेती अच्छी होगी. 9 दिनों तक इस बार किसी तिथि का क्षय नहीं है, इसलिए क्रमशः 9 दिन का इस बार नवरात्र होगा. दसवां दिन अर्थात 24 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी.
इस नवरात्र में भगवती का गमण मंगलवार होने के कारण चरणयुद्ध वाहनाम मतलब मुर्गा पर होगा. जो राजतंत्र के लिए अशुभ संकेत है. राजतंत्र को यह प्रभावित करता है. मानव जाति को व्याकुलता प्रदान करता है. ऐसी परिस्थितियों बन रही है .