आज गौरी योग से बदलेगा भाग्य! जानिए आपकी राशि का हाल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 24 जुलाई, दिन गुरुवार है। चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज गौरी योग का शुभ संयोग बनेगा। वहीं, आज चंद्रमा कर्क राशि में आकर अपनी राशि में होंगे। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक से।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मेष- इन राशि के लिए आज का दिन घर एवं बाहर का अनुकूल वातावरण रहेगा। मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में सुख के साधनों की खरीददारी पर खर्च करेंगे। निवेश करने से बचें। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा।
वृष- आज के दिन इस जातकों के लिए व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रह सकता है। परिजनों के ऊपर खर्च बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी,लेकिन नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे।
मिथुन- आज के दिन रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक एवं पारिवारिक मामलों में सहयोग प्राप्त होगा। कार्यो में उत्साह न रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक जगह पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी।
कर्क- इन राशियों के लिए आज का दिन आपको अवश्य कुछ ना कुछ लाभ मिलेगा। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण कर लें। पार्टी की योजना बनाई जाएगी।
सिंह- सिंह जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों सकती है। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा। इस सम्मान में वृद्धि के साथ आय के नवीन मार्ग खुलेंगे।
कन्या- आज मानसिक रूप से शांति और आनंद की अनुभूति दिलायेगा। आर्थिक इच्छा अधूरी रहने पर भी खुश रहने का कोशिश करेंगे। आज के दिन प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
तुला- आज के दिन इन राशि के जातकों के लिए मनोकामना पूर्ण होगा। आज झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों पर धयान न दें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी।
मकर- इस राशि के लिए आज का दिन बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार मिल सकता हैं। आप ज्यादा कार्यो के कारण भ्रमित हो सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे।
कुंभ- आज का दिन इन राशि वालों के लिए धैर्य से बिताने की जरूरत है। लेन देन में सावधानी बरतें। मनोकामना पूर्ण हो सकती है। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी जिसके कारण धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति रहेंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे।
मीन- मीन राशि के लिए आज के दिन भी स्थिति आपके पक्ष में ही रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा। मानसिक शान्ति के लिए मित्र-परिजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाएंगे।
धनु- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। धन लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में तरक्की मिल सकते हैं।
वृश्चिक – इन राशि के लिए आज आत्मविश्वास बड़ा रहने से थोड़े से परिश्रम से सफलता पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी मेहनत का फल मिलेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे।

Share This Article