सिटी पोस्ट लाइव
आज 21 अगस्त, दिन गुरूवार है। आज चंद्रमा दिनभर कर्क राशि में रहेगा और पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा। चंद्रमा के साथ शुक्र और बुध भी कर्क राशि में होने से त्रिग्रह योग बन रहा है। इसके अलावा चंद्रमा से दूसरे भाव में सूर्य और बारहवें भाव में गुरु होने के कारण दुरुधरा योग भी बन रहा है। इन ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज सभी राशियों का राशिफल।
मेष- आपका लव लाइफ में दिन अच्छा जाने वाला है। नौकरीपेशा वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आज के दिन अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहें। आज के दिन अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। शुभ रंग- हरा
वृष- आज का दिन आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आज के दिन सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आप अपनी परेशानी को लेकर पिताजी से बातचीत अवश्य करें। शुभ रंग- सफेद
मिथुन- आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बेहतर निर्णय लेंगे। पारिवारिक मामलों में आज किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें। आपको आज किसी से कोई महत्वपूर्ण बात साझा करने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। शुभ रंग- नीला
कर्क- कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। आप अपने पिताजी की स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बिजनेस में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। शुभ रंग- सफेद
सिंह- आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। लाइफ पार्टनर से चल रही मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करें। अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण करने की जरूरत है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अवार्ड मिल सकता है। शुभ रंग- लाल
कन्या- आज का दिन बैंकिंग वालों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। शुभ रंग- गुलाबी
तुला- आप परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। नौकरी में आपको कुछ दिक्कतें का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ रंग- लाल
कुंभ- बिजनेस के मामले में आज के दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतने की जरूरत है। शुभ रंग- नीला
मीन- मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज के दिन दूसरों के मामले में ज्यादा बोलने से बचें। आज के दिन आध्यात्म में डूबे रहेंगे। किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ रंग- पीला