सिटी पोस्ट लाइव
आज 19 जुलाई,शनिवार दिन है और चंद्रमा का गोचर दिन रात मेष राशि में भरणी नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर काऱण आज शुक्र और चंद्रमा का द्विद्वादश योग बनेगा। जबकि आज सूर्य गुरु और मंगल के बीच में स्थित होकर उभयचरी योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आइए जानते हैं ऐसे में आज का दिन अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष- मेष राशि जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन हो सकता है। आपको अपने कामकाज में तकनीकी कारणों से दिक्कत हो सकता है। आपको धैर्य के साथ उन समस्याओं का समाधान करना होगा। निजी जीवन में भी आपको कुछ तनाव से गुजरना पड़ सकता है। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा।
वृषभ- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ रहा है। आज आपको अपने कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आपको किसी पर ज्यादा भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल रहेग। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा। खर्च पर संयम बरतना होगा।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपको दिन भर में कई सफलताएं मिल सकती हैं, जिससे मन आपका प्रसन्न होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप कोई नया वाहन या घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा के शुभ गोचर और बुधादित्य योग का आपको फायदा मिलेगा। आपको अपने जीवन में कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। दोस्तों से सहयोग पाएंगे।
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा रह सकता है। परिवार से सबंधित मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए सेहत के मामले में कुछ उतार चढाव भरा रह सकता है। आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपको सतर्क और सजग भी रहना होगा। आपको आज पिता से सहयोग और लाभ मिल सकता है।
तुला- इस राशि के लिए आज का दिन कई तरह से शुभ और लाभप्रद रहेगा। आपको अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से अपना काम पूरा करने का मौका मिलेगा। आपको सहकर्मियों और दोस्तो से सहयोग मिलेगा। वैसे आज आपकी शाम मनोरंजक भी रहेगी, आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते है। आपके घर दोस्तों और निकट संबंधियों का आना हो सकता है।