सिटी पोस्ट लाइव
दुर्गा पूजा नजदीक आते ही जगह-जगह पर पंडाल का निर्माण होना शुरू हो गया है। इसे लेकर पटना नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई है। साथ ही इस बार बेस्ट पंडाल का पुरस्कार भी मिलेगा।
कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा की त्योहार शुरू हो जाती है। वहीं, दुर्गा पूजा को लेकर पटना नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई है। इस दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। दरअसल, इस बार पटना में जीरो वेस्ट पंडाल का निर्माण करने का निर्देश दिया गया है। और ये भी बता दें कि बेस्ट पंडाल बनाने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी पंडालों में “स्वच्छता का कलश” बनाया जाएगा, जिसमें पूजा का कचरा रखा जेगा। और निगम की गाड़ी जगहों-जगहों पर जाकर कलश को इकट्ठा करेगी। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने इस पहल को लेकर कहा- “दुर्गा पूजा के दौरान मेले के बाद शहर में कचरे की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए सभी अंचल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर रात में विशेष सफाई अभियान चलाएं।”
हालांकि, निगम के नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी के 6 अंचलों में कार्यपालक पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इस बार शहर के त्योहार को “कचरा-मुक्त” और “प्लास्टिक-मुक्त” बनाने का उद्देश्य है। इसके अलावा अंचल स्तर पर भी लाइट की शिकायत को दूर की जाएगी। और सभी अंचल में पर्याप्त मात्रा में चूना ब्लिचिंग पाउडर रखा जाएगा। सभी वार्डों में डोर टू डोर गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी। अगर कोई गंदगी फैलाता है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 155304 या वॉट्सऐप चैट बोट पर अपनी शिकायत दे सकते हैं।