सिटी पोस्ट लाइव
बांका: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज बांका पहुँचेगे, जहां जिलेवासियों क़ो कई बड़ी योजनाओं क़ी सौगात देंगे। सबसे पहले रजोन प्रखंड के बाबरचक गाँव के पास बने बिहार के पहले स्मार्ट विलेज़ का उद्घाटन करेंगे l दस एकड़ तीस डिसमिल के एरिया मेंं बने इस स्मार्ट विलेज़ मे सरकार द्वारा 164 भूमिहीन परिवारों को ज़मीन के साथ घर बनाकर एबं सभी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी।
पहले चरण में 65 परिवारों क़ो मकान दिया जा चुका है, जिसका मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। साथ ही, जीविका दीदियों के द्वारा किये जा रहे बिभिन्न स्टालो का जायजा लेंगे l मुख्यमंत्री के कार्यक्रम क़ो लेकर स्थानीय लोगों और जीविका दीदियों में काफ़ी खुशी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम क़ो लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिले भर के विभिन्न कार्यक्रमों में एक हजार से अधिक पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न जगहों पर लगाया गया है। बिहार झारखण्ड क़ी सीमा को भी सील किया गया हैl इसके अलावा मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर गाँव मे मेडिकल कॉलेज क़ी जमीन का अवलोकन करेंगे। साथ ही बांका ओढ़नी डेम मे बने रिजॉर्ट का उद्घाटन करेंगे एबं बांका समाहरणालय में विकास योजनाओं क़ी समीक्षात्मक बैठक करेंगे l