सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो । बोकारो में मिथिला-मैथिली की बहुप्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से कर लिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार परिषद-संचालित नगर के सेक्टर चार स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के विद्यापति सभागार में आमसभा का आयोजन राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें भारी संख्या में परिषद के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर महासचिव नीरज चौधरी की ओर से समाज के गणमान्यजनों तथा परिषद के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई नई कार्यकारिणी समिति को ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया।
इसके तहत निर्विवाद रूप से करतल ध्वनि के बीच आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जेपी चौधरी अध्यक्ष बनाए गए। उनके अलावा समिति में समरेंद्र झा एवं दिलीप कुमार झा उपाध्यक्ष, नीरज चौधरी महासचिव , मिहिर मोहन ठाकुर वित्त सचिव , मिहिर कुमार झा, प्रदीप कुमार झा, अविनाश कुमार झा अवि एवं सुनील चौधरी उप महासचिव, विवेकानंद झा एवं अरुण पाठक सांस्कृतिक सचिव, प्रदीप कुमार व कमलेश कुमार मिश्र उप सांस्कृतिक सचिव, रोशन कुमार तरुण व मनोज कुमार झा उप वित्त सचिव, आनंद मिश्रा व बहुरन झा संगठन सचिव, शिवेश पाठक योजना सचिव तथा दीपक कुमार झा एवं मुकेश कुमार झा प्रेस/सूचना सचिव बनाए गए।
इसके अलावा, कार्यकारिणी सदस्यों में इंद्र कुमार झा, गोविंद कुमार झा, अनिल कुमार झा, अरविंद कुमार मिश्र, सुधांशु शेखर झा, गंगेश पाठक, आनंद राजहंस, सुशील झा, सुदीप कुमार ठाकुर, प्रकाश झा, गोपालजी झा, पशुपति झा, विजय कुमार ठाकुर, विजय कुमार सिंह, दिलीप ठाकुर, आर एन मिश्र, गणेश झा, शंकर कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण झा, जीवन मंडल, धर्मेंद्र कुमार कंठ तथा विजय कुमार मिश्र अंजू शामिल किए गए। इसके साथ ही पांचसदस्यीय एक निदेशक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र कुमार, कृष्ण चंद्र झा, विजय कुमार झा, अविनाश कुमार झा एवं सतीश चंद्र झा शामिल किए गए।
निदेशक मंडल मिथिला सांस्कृतिक परिषद एवं परिषद संचालित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के सुचारू संचालन में मार्गदर्शन, मिथिला सांस्कृतिक परिषद एजुकेशनल सोसाइटी एवं मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल की प्रबंधन समिति के गठन की दिशा में अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। आमसभा में वित्तीय जांच हेतु पूर्व में गठित पांच सदस्य समिति को निरस्त भी किया गया। महासचिव नीरज चौधरी ने नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही परिषद के पूर्व के सभी व्हाट्सएप ग्रुप को अवैध करार देते हुए अमान्य कर दिया और नए सिरे से अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप के निर्माण की बात कही, जिसके मुख्य एडमिन महासचिव स्वयं होंगे।
आमसभा में सभी पदधारियों व सदस्यों ने साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए सामाजिक सशक्तिकरण तथा बोकारो के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का एक स्वर में निर्णय लिया। इसके पूर्व, बैठक के आरंभ में महासचिव श्री चौधरी ने सभी अभ्यागतों का स्वागत करते हुए आमसभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संस्था के नए अध्यक्ष जेपी चौधरी ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिथिला सांस्कृतिक परिषद का बोकारो में गौरवशाली इतिहास रहा है।
उनका यह पूरा प्रयास होगा कि टीमवर्क के साथ संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाएं। बैठक का संचालन विवेक कुमार झा ने किया। जबकि, सौहार्दपूर्ण वातावरण में आमसभा संपन्न होने पर महासचिव नीरज चौधरी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। जल्द ही नई कार्यकारिणी की बैठक में परिषद के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।