सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो : माननीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एवं विदेश राज्यमंत्री ने चास के कांड्रा के नगर वन का निरीक्षण किया। मौके पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को उच्चस्तरीय नगर वन में विकसित किए जाने हेतु डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे जाने के लिए निदेशित किया गया। वहीं, माननीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एवं विदेश राज्यमंत्री ने कसमार स्थित एग्रो पार्क का निरीक्षण किया। इस क्रम में जेएसएलपीएस की दीदीओं द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने दीदीओं से क्रमवार संवाद किया। उनके द्वारा बैंक से लिए गए ऋण, काम व आमदनी के संबंध में चर्चा की। माननीय मंत्री उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए। दीदीओं ने समूह से जुड़कर आर्थिक स्वलंबन के संबंध में अपनी बात रखीं। कहा कि कैसे वह खेती, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि से आर्थिक रूप से समृद्धि हो रही है। मौके पर जेएसएलपीएस द्वारा लगाया गएं विभिन्न स्टाल का भी जायजा लिया। माननीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एवं विदेश राज्यमंत्री ने कसमार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से क्रमवार संवाद किया। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक गतिविधि को लेकर किए गए कार्यों जैसे आइटीसी लैब, पुस्तकालय, विद्यालयों को लर्निंग म्यूजियम के रूम में विकसित करने, छात्राओं द्वारा निर्मित पेंटिंग आदि का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में आम का पौधा लगाया एवं छात्राओं के साथ समूह फोटो खिंचवाई। विद्यालय की व्यवस्था देख प्रसन्नता जताई। माननीय मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार का भी निरीक्षण किया।