सिटी पोस्ट लाइव
साहिबगंज । झारखंड के एक मात्र रामसर साइट घोषित हुए उधवा पक्षी आश्रयणी में रविवार को विश्व वेटलैंड दिवस पर वन प्रमंडल के तत्वाधान में कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यतिथि के रूप में दुमका आरसीसीएफ सतीश चंद्र राय, गोड्डा डीएफओ बाघ पवन शालीग्राम ने पौधे को पानी से सींच कर कार्यक्रम का उद्घटान किया। इस दौरान आरसीसीएफ ने कहा कि आज का वेटलैंड दिवस ऐतिहासिक और झारखंड, साहिबगंज व उधवा के लिए गौरव का दिन है।
31 जनवरी को झारखंड का पहला रामसर साइट बनने के बाद आज इस इंटरनेशल स्पॉट पर वेटलैंड दिवस मनाना सुखद अनुभूति का विषय है। अब राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस जगह का विकास तेज गति से होगा। इस दौरान चित्रकला, क्राफ्ट पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। जिसमें एनसीसी, जवाहर नवोदय विद्यालय, उधवा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
मौके पर गोड्डा रेंजर संजय कुमार, एडब्ल्यूसी स्टेट कॉर्डिनेटर सत्य प्रकाश, आरएफओ तालझारी पंचम दूबे, नीति आयोग डीपीओ मनीष कुमार, वनपाल राणा रंजीत चौधरी, वन रक्षी इंद्रजीत कुमार, सनी रजक, सुनील कुमार, अमित कुमार, प्रेम कुमार, अंकित झा, फैलिसिटस हांसदा, पप्पू कुमार, रजेश टुडू, अखलेश मरांडी, समाज सेवी गौतम चिरानियाँ सेवानिवृत शिक्षक मनोज शर्मा, सभी फॉरेस्ट गार्ड, गंगा प्रहरी, डॉल्फिन व बर्ड वाचर व अन्य उपस्थित थे।
डीएफओ ने ग्रहण किया रामसर साइट का प्रमाण पत्र
इधर साहिबगंज डीएफओ प्रबल गर्ग ने यूपी अयोध्या के पार्वती आर्ग रामसर साइट में केंद्र सरकार की पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आयोजित कार्यक्रम में एमओएस कीर्ति वर्धन सिंह के हाथों उधवा पक्षी आश्रयणी के रामसर साइट का प्रमाण पत्र ग्रहण किया।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी
- चित्रकला
- रेहान इस्लाम, जेएनवी
- अंकिता मंडल, जेएनवी,
- ईशा हुसैन, प्लस हाई स्कूल उधवा
- क्राफ्ट पेंटिंग
- हर्ष राज,
- कोमा मरांडी
- रेहान इस्लाम(जेएनवी), ललन कुमार, अंजना कुमारी
- निबंध लेखन
- जहांगीर शेख, हाई स्कूल उधवा,
- उम्मे रुकैया, हाई स्कूल उधवा,
- फरहान हुसैन (जेएनवी), इंजामामुल हक, हाई स्कूल उधवा।