नेहा कालमंडे ने किशोरियों को कौशल विकास शिक्षा को लेकर किया जागरूक

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
साहिबगंज/तालझारी।
ममता जागृती प्रोजेक्ट -3 के तहत शुक्रवार को किशोर-किशोरी को कौशल कक्षा के 4 कैम्पेन के द्वारा तालझारी प्रखण्ड के पंचायत के गावों में दिल्ली से आयी ममता जागृती की टीम नेहा कालमण्डे के द्वारा किशोर किशोरी को कौशल विकास शिक्षा को लेकर जागरूक किया गया। जिसमे बच्चों को बताया गया की शिक्षा और व्यवहार क्यों जरुरी है और ये बताया गया की शिक्षा हमारे जीवन में क्यों जरूरी है।

साथ ही मोबाईल का उपयोग कैसे और कब करें आदि अनेक तरह से खेल कुद क्यों जरूरी है के बारे में जानकारी दी। खेल खेल के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया। मौके पर ममता संस्था के जिला कोर्डिनेटर राजवर्धन कुमार, प्रखण्ड कोर्डिनेटर कमलेश कुमार,ओआरडब्लु अजय कुमार, अनिता साहा, एवं संगीता हसन मौजुद थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article