बिग बॉस फेम सबा खान बनी दुल्हन, वेडिंग फोटोज पर फैंस ने लुटाया खूब प्यार…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 फेम सबा खान ने जिंदगी की नई सफर शुरू की है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसे देखकर फैंस और सेलेब्स खूब सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस 12 की फेमस कंटेस्टेंट सबा खान अपनी जिंदगी के नए सफर पर निकल चुकी है। उन्होंने अपनी वेडिंग पिक्चर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इन्हें देखकर फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, सबा खान ने इसी साल अप्रैल में जोधपुर के बिजनेसमैन वसीम नवाब से सीक्रेट शादी रचाई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें अब शेयर की हैं। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए सबा ने लिखा- “अल्हम्दुलिल्लाह, कुछ दुआएं तब तक चुपचाप गले लगाई जाती हैं जब तक दिल तैयार न हो जाए। आज, कृतज्ञता और विश्वास के साथ, मैं आप सभी के साथ अपनी निकाह जर्नी शेयर कर रही हूं। जिस लड़की को आपने बिग बॉस में सपोर्ट किया और प्यार दिया, उसने अब जिंदगी के नए चैप्टर में कदम रख लिया है। आपके दुआओं और आशीर्वाद की ज़रूरत है।” शुभकामनाएं देत हुए अभिनेत्री फलक नाज ने लिखा “माशाअल्लाह बहुत-बहुत मुबारक सबा, अल्लाह तुम्हें खुशियां दें। वहीं, एक्ट्रेस शिरीन मिर्ज़ा ने भी बधाई देते हुए लिखा- “मुबारक मुबारक।”

बता दें, वसीम एक नवाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। उनकी बहन सोमी खान भी इस मौके पर मौजूद रहीं। जो पिछले साल राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान से शादी कर चर्चा में रही थीं।

Share This Article