सिटी पोस्ट लाइव : सोमवार की सुबह नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. झटका इतना तेज था कि लोगों की नींद टूट गई. झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 05:36:55 बजे आया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस लोगों ने किए. सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील करता हूं. संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.”
अक्सर इस ईलाके में भूकंप के झटके आते रहते हैं.ईन ईलाकों में लाखों लोग बहुमंजिली ईमारतों में रहते हैं. भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, शांत रहें और सूझबूझ से काम लें.टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे जाएं, सिर को हाथों से ढकें और झटके रुकने तक वहीं रहें.झटके खत्म होने के बाद संभलकर बाहर निकलें, लेकिन लिफ्ट का उपयोग न करें.खुले स्थान पर जाएं और इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और दीवारों से दूर रहें.यदि आप वाहन चला रहे हैं, तो सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोक दें और झटकों के समाप्त होने तक अंदर ही रहें.
पुल या ओवरब्रिज के नीचे जाने से बचें.किसी क्षतिग्रस्त इमारत में प्रवेश न करें, क्योंकि उसके गिरने का खतरा हो सकता है.सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग करें, लिफ्ट का उपयोग न करें.यदि आप मलबे में फंस गए हैं तो अपने मुंह और नाक को कपड़े से ढकें ताकि धूल न जाए.बचाव दल को संकेत देने के लिए दीवार या पाइप पर हल्की आवाज दें.अगर कोई और उपाय न हो, तो ही चिल्लाएं, ताकि ऊर्जा बर्बाद न हो और सांस लेने में दिक्कत न हो.