पटना में PK के खिलाफ केस दर्ज,प्रशांत किशोर पर सम्राट चौधरी -दिलीप जायसवाल को बदनाम करने का आरोप.

City Post Live


सिटी पोस्ट लाइव : अपने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रशांत किशोर के मोर्चा पर अबतक चुप्पी साधनेवाली बीजेपी की तरफ से अब प्रशांत किशोर के खिलाफ थाने पहुँच गई है. बीजेपी नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने सोमवार को पटना के गांधी मैदान थाना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ आवेदन दिया है.कल्लू का आरोप है कि प्रशांत किशोर जानबूझकर बीजेपी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. वह कभी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तो कभी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं.


कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा सम्राट चौधरी को ‘सातवीं फेल’ और उनके नाम को गलत बताना यह दर्शाता है कि वह निजी खुन्नस के चलते बीजेपी नेताओं की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं. यह बयान न केवल बीजेपी के वरिष्ठ नेता का अपमान है, बल्कि जनता की नजर में उन्हें बदनाम करने का कुप्रयास भी है.गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के खिलाफ प्रशांत किशोर मोर्चा खोले हुये हैं.उनके ऊपर नर्सिंग होम मेडिकल कॉलेज पर कब्जा करने से लेकर एक अति-पिछड़े समाज के युवा की हत्या जैसे शाजिश का आरोप लगा चुके हैं., कृष्णा सिंह कल्लू के अनुसार इस प्रकार के बयान पूरी तरह से निराधार हैं और केवल उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं, जिसे बीजेपी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कल्लू ने आशंका जताई कि प्रशांत किशोर बीजेपी नेताओं पर शारीरिक हमला करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कपड़े की तरह राजनीतिक पार्टियां बदलते हैं. जिस तरह से हमारे नेताओं पर वह व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि वह किसी भी वक्त लाठी, डंडे या अस्त्र-शस्त्र से हमला करवा सकते हैं.बीजेपी नेता ने पुलिस से इस मामले में त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Share This Article