अब राजा का बेटा नहीं बनेगा राजा,मुकेश सहनी ने उड़ा दी हो दोनों गठबंधन की नींद….

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : VIP पार्टी के सुप्रीमो मकेश सहनी बिहार पॉलिटिक्स के हॉट केक बने हुए हैं.उन्हें ऑफर दोनों गठबंधन से मिल रहा है लेकिन अभीतक वो अपना पता नहीं खोल रहे हैं.एक तरफ तेजस्वी पर अपने को उप-मुख्यमंत्री घोषित करने का दबाव बनाए हुए हैं दूसरी तरफ बीजेपी के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं.अभी भी सार्वजनिक मंच से वो बीजेपी के खिलाफ ही बोल रहे हैं ताकि उन्हें आखिरी क्षण में बीजेपी के साथ नए पर धोखा देने का आरोप उनके ऊपर न लगकर फिर तेजस्वी यादव पर वादाखिलाफी का आरोप लगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

निषाद समाज का वोट अब नहीं बिकेगा’ खगड़िया में कार्यकर्ता सम्मलेन में गरजे मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज खगड़िया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद का वोट अब नहीं बिकेगा । निषाद अब उन्हें ही वोट करेगा जो इनके हित की बात करता हो। उन्होंने कहा कि पहले शराब और पैसे के बल पर निषादों का वोट खरीद लिया जाता था लेकिन बाद में इसे कोई पूछता नहीं था। आज हमने यह दिखा दिया है कि अब निषाद केवल मछली नहीं मारेगा बल्कि विधायक भी बनाएगा और सरकार भी बनेगा।

उन्होंने कहा कि हमलोग लालू यादव की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, जो नीचे बैठने वाले गरीबों को कुर्सी पर बैठाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब ने देश की आजादी के बाद हम सभी को वोट देने का अधिकार दिया है। जिसमें हम अपनी सरकार चुनते है लेकिन आज उस वोट को छीनने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा हमे अपना वोट और अधिकार बचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अब गांव गांव जाने की अपील करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाइए, हम सबका कल बेहतर होगा। जब अपनी सरकार बनेगी तो वह हमारी समस्या का भी हल करेगी।

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि पहले राजा के घर ही राजा पैदा होता था लेकिन अब वोट की ताकत से पीएम और सीएम का चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट रहिए और महागठबंधन की सरकार बनाइए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस साल चुनाव होना है और इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दीजिए।

Share This Article