Bihar Politics: प्रशासनिक सेवा को अलविदा कह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जेड हसन, सीट भी हो गई फाइनल
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार सरकार (Bihar Government) के अपर सचिव जेड हसन विधान सभा चुनाव लड़ेगें.बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जेड हसन ने भागलपुर जिला के नाथनगर विधान सभा से चुनाव लड़ेगें.भागलपुर के जीरोमाइल चौक पर बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करने के बाद वो जब्बार चक स्थित कार्यालय जनता दरबार पहुंचे. वहां से कलंदर साहब की दरगाह समेत कई धार्मिक स्थलों पर गए.
जब्बारचक से हबीबपुर आगमन पर लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वह लंबे प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद भी सामाजिक सेवा के लिए चुनाव लड़ने आये हैं.कोरोना काल की बात हो या बाढ़-सुखाड़, हमेशा वो लोगों की मदद करते रहे हैं. अब वह नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नौकरी छोड़ चुके हैं.जेड हसन ने कहा कि वह नाथनगर से चुनाव लड़ेंगे. किस दल से चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने खुलासा नहीं किया.