सिटी पोस्ट लाइव : NEET पेपर लीक के मास्टर माइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक कांड माफियाओं के पोलिटिकल कनेक्शन को लेकर सियासत जारी है. राजनीतिक दल एक दुसरे की पोल खोल हे हैं.माफियाओं की राजनेताओं के साथ की तस्वीर सामने ला रहे हैं.ईन तस्वीरों से एक बात तो साफ़ है कि पेपर लीक कांड के सरगनाओं के पोलिटिकल कनेक्शन बहुत ऊपर तक हैं.शायद ही कोई बड़ा नेता हो जिसके साथ इनकी तस्वीरें नहीं हैं.
संजीव मुखिया और उसकी पत्नी की तस्वीर राज्य के हर नेता के साथ है.प्रशांत किशोर के साथ भी संजीव मुखिया की पत्नी की तस्वीर सामने आई है.आरजेडी के दावे के अनुसार मुखिया की पत्नी एलजेपी के टिकेट पर हरनौत से चुनाव लड़ चुकी है. संजीव की पत्नी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में एलजेपी के टिकट पर हरनौत सीट से चुनाव लड़ा था.. आरजेडी का आरोप है कि संजीव मुखिया का बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू से खास कनेक्शन है. आरजेडी ने एक तस्वीर जारी की हैं, उसमें रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देती तस्वीर के अलावा सीएम नीतीश कुमार के साथ भी ममता देवी की तस्वीरें सामने आई हैं. इसके अलावा मंत्री श्रवण कुमार और जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के साथ भी ममता देवी दिखाई दे रही हैं.
NEET पेपर लीक केस में सियासत की शुरुआत तब हुई जब इस कांड में सिकंदर यादवेंदु का नाम सामने आया. जांच में ये बात सामने आई कि सिकंदर यादवेंदु ने ही NHAI के इंस्पेक्शन बंगलो में मंत्री जी के पत्र के जरिये अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए कमरे बुक किए थे. सिंकदर का संबंध पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार से भी सामने आए.सिकंदर यादवेंदु और प्रीतम कुमार के कनेक्शन को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सबूतों के साथ पूरे कांड का ठीकरा तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार पर फोड़ा. उन्होंने सिकंदर यादवेंदु का पूरे लालू परिवार के साथ संबंध होने का भी दावा किया. उन्होंने ये भी दावा किया कि जिस मंत्री की पत्र पर कमरा बुक होने की बात सामने आ रही है वो मंत्री तेजस्वी यादव ही हैं जिनके पास डिप्टी सीएम रहते पथ निर्माण मंत्रालय था.
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा और आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कुछ तस्वीरें जारी किं जिसमें इस कांड के एक आरोपी अमित आनंद की तस्वीर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ अजर आईं. आरजेडी ने आरोप लगाए कि अमित आनंद का सम्राट चौधरी के साथ-साथ सांसद संजय जायसवाल से भी संबंध हैं. नीट पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी की एक और तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में वो चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ नजर आ रही हैं.
इस कांड की जांच में रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं . सियासत तेज होती जा रही है. सभी दल आरोपियों के कनेक्शन एक-दूसरे से जोड़ कर अपना दामन साफ दिखाने में जुटे हुए हैं. लेकिन इस सियासत से उन लाखों छात्रों को क्या मिलनेवाला है जिनका भविष्य पेपर लीक की भेंट चढ़ रहा है. जरूरत इस बात की है कि सियासत की बजाय परीक्षा माफिया के खिलाफ एकजुट होकर मजबूती से लड़ाई लड़ी जाए ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो.