झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के वार्षिक राज्य सम्मेलन का हुआ आयोजन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो ।
बीरसा सेवा आश्रम बोकारो में सुबह 9:00 बजे से झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन का वार्षिक राज्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में राज्य के बोकारो इस्पात संयंत्र, बीपीएससीएल, टाटा स्टील प्लांट,यूरेनियम कॉपोर्रेशन ऑफ इंडिया , हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, किरिबुरू-मेघातुबुरू खदान, रुंगटा स्टील एवं माइंस, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्क, वेदांता स्टील एंव मनरेगा से जुड़े मजदूरों के तमाम शाखा प्रतिनिधि भाग लेंगे। झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने कहा कि मजदूरों का वेतन और देश में मजदूरों के समक्ष जो चुनौतियां है उसके विरुद्ध संघर्ष करने का संकल्प लिया जाएगा।

इस सम्मेलन में विशेष रूप से डी. वृग्गापन,श्री कुमार, एन वासुदेवन ,अशोक चौधरी अभिजीत चैटर्जी , प्रदीप रॉय एवं अभिजीत रॉय, डॉ देवेंद्र शर्मा, ध्रुव नारायण, सुभाष देव एवं औरअन्य राज्य से भी नेतृत्व साथी उपस्थित होंगे। टी .यू .सी .आई के संगठन से पाच प्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त सम्मेलन में वर्तमान देश एवं प्रदेश की परिस्थिति का विश्लेषण एवं मजदूरों के हालात पर विस्तार रूप से चर्चा कर मजदूर वर्ग की संघर्षों पर संकल्प लिया जाएगा और देशभर के से आए हुए तमाम नेतृत्वकर्ता साथियों के साथ विचार विमर्श के उपरांत देशव्यापी मजदूर संगठनों की नई एकता बनाने की कोशिश की जायेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article