CM नीतीश का ‘पैदल सचिवालय मार्च.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को अलग अंदाज में दिखे.वो सडक पर खड़े होकर रोड पर गिरे पेड़ को हटवाते दिखे.गौरतलब है कि सोमवार की आधी रात के बाद राज्धाने समेत पुरे बिहार में तेज आंधी पानी के साथ बारिश हुई.जमकर ओले पड़े.इस आंधी में शहर के कई ईलाकों में पेड़ गिर गये.आज मंगलवार को जब मुख्यमंत्री सचिवालय के लिए निकले तो सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से जाम था.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री गाडी से उतर गये.अपनी निगरानी में पेड़  को सड़क से हटवाते दिखे.मुख्यमंत्री पेड़ हटाने का निर्देश अधिकारियों को देकर पैदल ही  सचिवालय की ओर निकल गए. मुख्यमंत्री का यह अंदाज देख हर कोई हैरान था. गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री अचानक जेडीयू दफ्तर पहुँच गये थे.वहां से अचानक ही लालू यादव के पास पहुँच गये.आजकल मुख्यमंत्री के इस बदले अंदाज से लोग हैरान हैं.

Share This Article