पटना आ रही हैं जया किशोरी, करेगीं भागवत कथा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : देश की चर्चित कथा वाचिका  जया किशोरी 16 जुलाई को पटना आ रही है.जय किशोरी के कार्यक्रम को भी बीजेपी अपना कार्यक्रम बनाने की तैयारी कर चुकी है.. जया किशोरी के पटना आने को बीजेपी  नेता शैलेष महाजन ने जया किशोरी को कलयुग की मीरा बताते हुए कहा कि वे इस कलयुग में कृष्ण की भक्ति में लीन रहने वाली एक मीरा हैं. उनके द्वारा कथा सुनना पटना वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात होगी. वह 16 जुलाई को पटना आ रही हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जया किशोरी का कथा गांधी मैदान के बापू सभागार में होगा. जहां कथा के साथ साथ उनके द्वारा संगीत, प्रवचन का भी आयोजन होगा. यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लगभग शाम 7 बजे तक होगा. वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है. समय आने पर सारी चीजें विस्तार से बताया जाएगी. अगर जया किशोरी के कार्यक्रम में आने वाले लोगों के टिकट के दाम की बात करें तो इन टिकट के दाम 600 से शुरू होकर 10000 रुपए तक जा रहा है.

TAGGED:
Share This Article