मोतिहारी जहरीली शराब कांड का किंगपिन दिल्ली से गिरफ्तार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड के किंगपिन को दिल्ली में बिहार पुलिस ने दबोच लिया है.मद्य निषेध इकाई और मोतिहारी जिला बल की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र से मुख्य सरगना राजेश सहनी को गिरफ्तार किया.राजेश सहनी के घर के अलावा गोदाम में भी बिहार पुलिस की टीम ने छापेमारी की, जहां से स्पिरिट और पैकिंग के सामान आदि बरामद किए गए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मद्य निषेध इकाई के अनुसार, मोतिहारी शराब कांड के गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले स्पिरिट पहुंचाने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी को चिह्नित किया गया है.इसके बाद लाइनर की मदद से पुलिस की टीम मुख्य सरगना राजेश सहनी तक पहुंची. ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर के बयान और कार्यालय से जब्त दस्तावेजों के आधार पर अन्य अभियुक्तों की पहचान भी की जा रही है.

गौरतलब है कि बिहार में लगातार हो रही जहरीली शराबकांड से सरकार परेशान है.पिछले माह 14 से 17 अप्रैल के बीच मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी, सुगौली और पहाड़पुर थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी.मोतिहारी में जहरीली शराबकांड के बाद से शराब के कारोबारियों की तलाश में अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की जा रही है.

Share This Article