सिटी पोस्ट लाइव
CCRAS ने कई पदों के लिए जबरदस्त भर्ती निकाली है। बता दें, आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन करने से पहले सभी जानकारी प्राप्त कर लें।
दरअसल, CCRAS ने स्टाफ नर्स, स्टेनोग्राफर और क्लर्क आदि के पद पर जबरदस्त बहाली निकाली है। इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। बता दें, सभी पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन, CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट (ccras.nic.in) पर किए जा रहे हैं।
कुल रिक्तियां और श्रेणियां:
कुल पद: 394 पद
श्रेणियाँ: Group A, B, और C में विभाजित
पदों में शामिल हैं: Research Officer (Ayurveda & Pathology), Assistant Research Officer (Pharmacology), Staff Nurse, Translator (Hindi Assistant), Medical Laboratory Technologist, UDC, LDC, Stenographer, Pharmacist (Grade-I), MTS, ड्राइवर, Library Clerk, Research Assistant (विभिन्न विषयों में), Statistical Assistant, Offset Machine Operator आदि।
आवेदन की अंतिम तिथि: 31-08-2025, रात 11:59 बजे तक
योग्यता पद-विशेष अनुसार — जैसे MTS के लिए 10वीं पास, Research Officer के लिए संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन/MD आदि
चयन प्रक्रिया:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT),
कौशल/टाइपिंग/इंटरव्यू (पोस्ट पर निर्भर),
डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन आदि