हाथों में पिस्टल लहराती बाइक सवार युवती का video viral.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राजधानी  पटना के  जेपी गंगा पथ पर एक बार फिर बाइक सवार युवती के हाथों में पिस्टल लहराने का video सोशल मीडिया में viral है.इस पर पटना पुलिस ने संज्ञान लिया है. युवती की खोज शुरू कर दी गई है. यह युवती भी कदमकुआं थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. सिटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि युवती की पहचान कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इंस्टाग्राम पर बाइक सवार युवक और युवती का वीडियो तेजी से viral  हो रहा है. वीडियो के नीचे इसे जेपी गंगा पथ का बताया गया है. यह रात का वीडियो है.वीडियो में तेज रफ्तार में बिना हेलमेट पहने युवक बाइक चला रहा है. उसके पीछे बैठी युवती चलती बाइक पर खड़ी हो जाती है. उसके दोनों हाथों में पिस्टल है.पिस्टल लहराते हुए वह हरियाणवी गाने की धुन पर थिरकती नजर आ रही है. युवती की उम्र 18 वर्ष और  युवक 20 से 22 वर्ष का बताया जा रहा है.

 

गौरतलब है कि इससे पहले एक नाबालिग किशोरी का पिस्टल लहराते वीडियो प्रसारित हुआ था. वह स्वयं बाइक चला रही थी. उसे गांधी मैदान थाने की पुलिस ने पकड़ा था और हिदायत देकर मुक्त की गई थी.लेकिन उसके बाद अब ये लड़की अटल पथ पर स्टंट करती नजर आ रही है.

TAGGED:
Share This Article