मदरसे को लेकर आगबबूला हुए गिरिराज सिंह.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बीजेपी के फायर ब्रांड नेता , केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने  प्रदेश के  3000 मदरसों को लेकर राज्य सरकार से बड़ी मांग कर दी है.अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने लिखा कि बिहार सरकार तत्काल मदरसों पर रोक लगाए. सीमांचल की हालत देखकर लगता है कि न धर्म बचेगा,न धन। बिहार में लगभग 3000 मदरसे हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए और धार्मिक ब्रेनवॉश की जगह प्रगतिशील शिक्षा दी जानी चाहिए.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गिरिराज सिंह पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर नाराजगी जता चुके हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विकास और पुनर्निर्माण के नाम पर पाकिस्तान में यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध हिंगलाज माता मंदिर को तोड़ा गया. उन्होंने कहा था कि भारत के तथाकथित धर्मनिरपेक्ष समुदाय ने इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई. भारत में भी कई मस्जिदें अतिक्रमण करके बनाई गई हैं। ये भी विकास में रोड़ा हैं.

TAGGED:
Share This Article