बिहार प्रीमियर लीग के आयोजकों के ठिकानों पर छापेमारी. फर्जी तरीके से धन उगाही करने का ये है मामला

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार प्रीमियर लीग के आयोजकों के ठिकानों पर गुरुवार को ED की टीम ने छापेमारी कर हडकंप मचा दिया.सूत्रों के अनुसार फर्जी तरीके से धन उगाही के आरोप के बाद ईडी ने ये कारवाई की है.करीब दो वर्ष पहले पटना में बिहार प्रीमियर लीग का आयोजन कराने वाले ओम प्रकाश तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी हुई है.ओमप्रकाश तिवारी शिव सेना के प्रदेश महासचिव  हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने पटना नगर निगम में कंपनी बनाकर फर्जी तरीके से धन की उगाही की है.

Contents

तिवारी के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाना में धोखाधड़ी के मामले में पिछले वर्ष ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी.। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश दिए जा चुके हैं.गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने इसी प्राथमिकी को आधार बनाते हुए ओम प्रकाश तिवारी के आवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की.हालांकि, टीम ने पैसों या फिर किसी प्रकार के दस्तावेज बरामदगी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है. कुछ दस्तावेज बरामद भी किए गए हैं.

Share This Article