सिटी पोस्ट लाइव :अपनी बैठक में एक मुस्लिम नेता को फटकार लगाना प्रशांत किशोर को महंगा पड़ गया है. बिहार के मुजफ्फरपुर के चंद्रहट्टी में तिरहुत क्षेत्र के जनसुराज कार्यकर्ता सम्मेलन में मुस्लिम नेता और पार्टी के सचिव मो जावेद अख्तर उर्फ गुड्डू को प्रशांत किशोर ने कड़ी फटकार लगा दी थी.. उन्होंने कहा था कि यहां से चले जाओ, इसे आरजेडी नहीं बनाओ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब मुस्लिम समाज में प्रशांत किशोर को लेकर बड़ी नाराजगी हैं. मुस्लिम नेता मो जावेद अख्तर उर्फ गुड्डू ने अपने समर्थको के साथ प्रशांत किशोर के पुतला का दहन किया. अब मुस्लिम नेता प्रशांत किशोर को पोलिटिकल किलर बता रहे हैं.
इस घटना से नाराज मुजफ्फरपुर के पूर्व पार्षद और जनसुराज के सचिव मो जावेद अख्तर उर्फ़ गुड्डू ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने गीत गाकर मुस्लिमों से प्रशांत को वोट नहीं देने की अपील की. प्रशांत किशोर को मुस्लिमों का विरोधी बताते हुए कहा कि उन्होंने मुस्लिमों का वोट काटने का ठेका लिया हैं, वो उनका एजेंडा हैं, अन्यथा किसी पार्टी से गठबंधन कर चुके होते. PK का मतलब पोलटिकल किलर है.पूर्व पार्षद जावेद अख्तर के साथ करीब 200 मुस्लिमों ने जनसुराज से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने गीत गाकर कहा कि प्रशांत का इरादा खतरनाक हैं, अब उसकी पार्टी मे रहना नहीं चाहिए. मुस्लिम नेता ने प्रशांत किशोर पर मुस्लिमों को ठगने का आरोप लगाया, कुरान की आयते रटकर वो लोगों को ठग रहे हैं.