सिटी पोस्ट लाइव
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा पटना स्थित बापू सेंटर पर रद्द की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब 4 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए नया एडमिट कार्ड 27 दिसंबर को जारी किया जाएगा। अभ्यार्थी बीपीएससी की साइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले, BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर “70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा री-एग्जाम एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
बीपीएससी री-एग्जाम का मामला
13 दिसंबर को राज्यभर में आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पटना के बापू सेंटर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ओएमआर सीटों को फाड़ने की घटना सामने आई थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीपीएससी ने 19 दिसंबर को इस केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसको लेकर पटना के गर्दनीबाग में 8 दिन से अभ्यार्थी प्रर्दशन कर रहें है।
बीपीएससी 70वीं CCE परीक्षा के लिए कुल पद
बीपीएससी 70वीं CCE परीक्षा के तहत कुल 2027 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, और मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होकर 4 नवंबर 2024 तक चली थी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को देख सकते हैं।