विश्वकर्मा समाज ने वनभोज सह मिलन समारोह का किया आयोजन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो ।
विश्वकर्मा मंदिर,4 जी परिसर में विश्वकर्मा समाज के द्वारा पारिवारिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज के बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही समाज के मेधावी बच्चों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बिरंची नारायण शरीक हुए और समाज को हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष विकास राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रधान महासचिव संतन शर्मा, रांची जिला के अध्यक्ष शके राजेश शर्मा तथा हजारीबाग जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर विकास राणा ने समाज के वरिष्ठ सदस्य नुनूलाल विश्वकर्मा, साधुमन शर्मा, रामलखन मिस्त्री, रतनलाल विश्वकर्मा को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में समाज द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विकास राणा जी को भी समाज द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के अंत में ट्रैफिक पुलिस इन्स्पेक्टर आर के राणा उपस्थित हुए। उन्हें भी समाज द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में सबों से आग्रह किया कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागृत करें। कुल मिलाकर समारोह सफल रहा, लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। वनभोज को सफल बनाने में लालाबाबू शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रामनाथ शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article