सिटी पोस्ट लाइव
पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Chunav 2025) के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची सार्वजनिक कर दी है। इस सूची में पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। दूसरा स्थान जगत प्रकाश नड्डा को दिया गया है, तीसरे स्थान पर राजनाथ सिंह और चौथे नंबर पर अमित शाह का नाम दर्ज है। वहीं, नितिन गडकरी का नाम पांचवें स्थान पर लिखा गया है।
खास बात यह है कि स्टार प्रचारकों की सूचत में बिहार के भी दो नेताओं का नाम शामिल है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव को लेकर 40 नेताओं की स्टार प्रचारक सूची जारी की है इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ-साथ सम्राट चौधरी शामिल हैं।

भाजपा उम्मीदवारों की चौथी सूची में किसे मिलेगा टिकट?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी। भाजपा अपनी चौथी उम्मीदवार सूची पर विचार कर रही है, जो संभवतः पार्टी की आखिरी सूची होगी। इस सूची के साथ ही भाजपा दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी।
भा.ज.पा. ने अब तक दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तीन सूची जारी की हैं। पहली और दूसरी सूची में 29-29 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया, जबकि तीसरी सूची में एक उम्मीदवार को टिकट दिया गया। इस प्रकार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा अब तक 59 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है और 11 सीटों पर और उम्मीदवारों का ऐलान किया जाना बाकी है।