चिन्मय विद्यालय में विष्णु सहस्त्र नाम की हुई पूजा

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो ।
चिन्मय विद्यालय बोकारो में मकर संक्रांति के अवसर पर छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विश्व कल्याण के लिए तेजोमयानंद सभागार में विष्णु सहस्त्र नामों की पूजा अर्चना बहुत ही धूम धाम से की गई। पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्र के साथ की गई। पूजा में विद्यालय अध्यक्ष बिश्वरप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर एन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा एवं उप प्राचार्य नरर्मेन्द्र कुमार ने पूजा में भाग लिया।

विष्णु सहस्त्र नाम की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से पंकज कुमार मिश्रा, उदित कुमार पांडे एवं मनीष कुमार पांडे ने सम्पन्न किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से सभी को ढेरों शुभकामनाएं दी एवं उनके खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विद्यालय प्राचार्य सूरज शर्मा ने शुभ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय छात्र छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के जीवन में अनुशासन से भरी खुशियां, सफलता एवं उपलब्धियां हासिल हो। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष आर एन मलिक प्राचार्य सूरज शर्मा उप प्राचार्य नरर्मेन्द्र कुमार सहित संजीव सिंह, सुप्रिया चौधरी, रणधीर नारायण, रजनीश चौधरी, पंचानंद शर्मा, विशाल मौर्या, आदर्श आचार्या, विजय भौमिक, संजय चक्रवर्ती, निखिल चंद्र मिश्रा, पुनीत दोषी एवं अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर गण उपस्थित थे।

Share This Article