सिटी पोस्ट लाइव : राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में होने वाली है. मीटिंग से पहले प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार का फिर गर्म है. कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में पार्टी की ओर से कई प्रस्ताव रखे जाएंगे और उस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुहर लगेगी. हर 3 साल में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले होते हैं.वैसे राष्ट्रिय कर्य्कारिनिं की बैठक में कभी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं होती है लेकिन इसबार चर्चा है कि बैठक में मंगनीलाल मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान हो सकता है.मंगलिलाल मंडल बैठक से एक दिन पहले जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो चुके हैं.
ये बैठक इसलिए भी ख़ास है क्योंकि इसी वर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के अध्यक्ष का भी चुनाव होना है. बैठक में राष्ट्रीय निर्वाचन और सह निर्वाचन अधिकारियों की भी घोषणा की जानी है. इसके साथ ही पंचायत से लेकर राष्ट्रीय कमेटी के गठन के लिए भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है.आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी कुछ बड़ा फैसला किया जा सकता है.पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है.इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल कई प्रस्ताव पास करेगी जिनमें तेजस्वी यादव की घोषित माई बहन योजना, वृद्धवास्था पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी के साथ 200 यूनिट फ्री बिजली जैसे प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की मजबूती के लिए कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इस बैठक में कि तेजस्वी ने यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है.आधिकारिक ऐलान स्वयं लालू प्रसाद यादव कर सकते हैं.पार्टी के इतिहास को देखें तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कभी नहीं होता है. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे.जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि इसबार तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रिय अध्यक्ष बनेगें.