राहुल से नहीं मिल पाए पप्पू यादव,मौर्या होटल में कमरा तक बुक था.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राहुल गांधी के पटना कार्यक्रम को हाईजैक करने की पप्पू यादव ने पुरजोर कोशिश की.सदाकत आश्रम के गेट से लेकर गांधी मैदान तक पप्पू यादव ने राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर वाला  पोस्टर लगा दिया था.हर चौक चौराहे पर अपने समर्थकों को बैनर पोस्टर के साथ खड़ा कर दिया था. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुश करने का हरसंभव प्रयास किया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 एयरपोर्ट, इनकम टैक्स गोलंबर और सदाकत आश्रम तक अपने समर्थकों को पप्पू यादव ने तैनात कर दिया था. तीनों जगहों पर 150-150 से ज्यादा समर्थकों को लगा दिया था. राहुल-पप्पू जिंदाबाद के नारे भी लगे, लेकिन वह राहुल गांधी से नहीं मिल पाए.पप्पू यादव ने बेली रोड पर एक तरफ राहुल गांधी और दूसरी तरफ अपना बड़ा कट आउट लगवाया था. जानकारी है कि जिस होटल में राहुल गांधी ठहरे थे, वहां भी पप्पू ने अपने समर्थक के जरिए एक कमरा बुक कराया था. लेकिन अपनी तमाम कोशिशों के वावजूद पप्पू यादव डॉक्टर अखिलेश  प्रसाद सिंह के उस व्यूह रचना को तोड़ नहीं पाए जिसे उन्हें Rahul गांधी से मिलने से रोकने के लिए रचा गया था.

पप्पू यादव के नाराज समर्थकों ने पप्पू यादव जिंदाबाद के खूब नारे लगाए.राहुल गांधी से पप्पू यादव को एक तरफ कांग्रेस में शामिल करने की अपील की दूसरी तरफ लगे हाथ चेतावनी भी दे दी.पप्पू यादव के बिना कांग्रेस बिहार में कुछ नहीं कर सकती.पप्पू यादव के साथ मिलकर ही कांग्रेस पार्टी बिहार में कुछ बड़ा कर सकती है.अपने को कांग्रेसी साबित करने और दिखाने को लेकर पप्पू यादव की बेचैनी देखने लायक थी.लेकिन तमाम कोशिश के वावजूद पप्पू यादव राहुल गांधी से मिल नहीं पाए.

Rahul गांधी लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास भी पहुंचे.लालू यादव ने राहुल को अपना गोशाला भी घुमाया.राबड़ी आवास में खाने के मेज पर राहुल गांधी को तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से जुड़ा एक वीडियो दिखाया.इस  वीडियो महिलाओं के कपड़े पहने से जुड़े बयान का था. सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. वह जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान महिलाओं को लेकर उनके बयान आ रहे हैं. जिस पर विपक्ष हमलावर है.

शनिवार सुबह पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने आए राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से सीधे मौर्या होटल पहुंचे थे. गेट पर पहुंचे, तब तक अचानक तेजस्वी यादव आ गए. दोनों ने एक-दूसरे का हाल पूछा और आगे बढ़ गए. ये मुलाकात एक मिनट से भी कम की रही.हालांकि, इस दौरान तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को 5 मिनट के लिए ही सही राबड़ी आवास पर आने का न्योता दिया. इसी न्योते पर दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता लालू-राबड़ी से मिलने गए.

लालू परिवार से राहुल गांधी की 20 मिनट की मुलाकात में कोई राजनीतिक बातें नहीं हुई, लेकिन दोनों के बीच केमेस्ट्री अच्छी दिखी. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है. कांग्रेस RJD के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है. राहुल गांधी ने पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘बिहार में INDIA गठबंधन एकजुटता से और मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगा.’

Share This Article