बिहार शिक्षक भर्ती Phase 4: प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक का पूरा ‘गणित’ साफ, जानें आपके विषय में कितने पद हैं खाली…

Ritu Raj

बिहार शिक्षक बहाली के चौथे चरण (TRE-4) को लेकर सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने रिक्तियों की सूची (अधियाचना) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को सौंप दी है। अब गेंद आयोग के पाले में है, जो जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन और परीक्षा की तारीखों का ऐलान करेगा।

कहाँ कितनी वैकेंसी?
इस बार कुल 45,198 पदों पर बहाली होगी, जो अब तक के चरणों में सबसे कम है। सबसे अधिक अवसर उच्च माध्यमिक (10+2) के अभ्यर्थियों के लिए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
कक्षा स्तरकुल पदमुख्य विषय/हाइलाइट्स
प्राथमिक (1-5)10,778सामान्य विषय (7184), उर्दू (3559), बांग्ला (35)
मिडिल स्कूल (6-8)8,563गणित-विज्ञान (2188), अंग्रेजी (1929), सामाजिक विज्ञान (1190)
हाई स्कूल (9-10)9,083संस्कृत, उर्दू और सामाजिक विज्ञान की सीटें शामिल
उच्च माध्यमिक (10+2)16,774केमिस्ट्री (72), फिजिक्स (35) जैसे पद (पटना जिला संदर्भ)

सरकार ने दो चरणों में रिक्तियां भेजी हैं। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की सूची 5 फरवरी 2026 को, जबकि प्राथमिक और मध्य विद्यालय की सूची 9 फरवरी 2026 को आयोग को भेजी गई। राजधानी पटना में पोस्टिंग पाना इस बार चुनौतीपूर्ण होगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में गिने-चुने विषयों को छोड़कर अधिकांश सीटें पहले से भरी हुई हैं। शिक्षक बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए यह एक बड़ी जीत है, क्योंकि इससे भर्ती प्रक्रिया के रुकने की अटकलों पर विराम लग गया है।

गौरतलब है कि भले ही पिछले चरणों की तुलना में पदों की संख्या कम हो, लेकिन विषयवार रिक्तियों (विशेषकर प्लस टू और गणित-विज्ञान) ने योग्य उम्मीदवारों के लिए नए द्वार खोल दिए हैं। अब अभ्यर्थियों की नजर BPSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी है।

Share This Article