जीतन मांझी के बाद अब ललन सिंह ने मांगा नीतीश के लिए भारत रत्न

मोकामा घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं, बोले ललन सिंह

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: हम के सुप्रीमो और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी के बाद अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एकबार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग कर डाली है। ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उसे प्रस्ताव का समर्थन कर दिया है जिसमें उन्होंने कल कहा था कि नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। ललन सिंह ने कहा कि मांझी जी अगर बोला है, तो बिल्कुल सही बोला है। मांझी जी का प्रस्ताव बिल्कुल सही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कि जीतन मांझी ने कल कहा था कि नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काफ़ी काम किया है। इसके लिए नीतीश कुमार को भारत रत्न देना चाहिए। जीतन राम मांझी के इस बयान का आज ललन सिंह ने जोरदार समर्थन किया है। इससे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी।

मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फ़ायरिंग की घटनाओं का लिंक ललन सिंह से जुड़े होने के विपक्ष के आरोप पर ललन सिंह ने कहा कि कौन जोड़ रहा है मेरा नाम। आप जोड़ रहे हैं क्या? जो जोड़ रहा है, उनको जोड़ने दीजिए, उनका वही काम है और यह धंधा विपक्ष के लोगों का है मेरा नहीं है।

नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि नीतीश कुमार थक चुके हैं, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपना काम कर रहे हैं जो विकास का काम है उसे पूरा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव जी को बोलना है, बोलने दीजिए, उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

Share This Article