सिटी पोस्ट लाइव
निर्देशक विवेक अगिनहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। बंगाल में हिंदुओं पर हुए दर्दनाक अध्याय को दिखाया गया है। यह मूवी का पहला भाग अगले महीने रिलीज होने वाला है।
दरअसल, निर्देशक और लेखक विवेक अगिनहोत्री द ताशकंद फाइल्स(2019) और द कश्मीर फाइल्स(2022) के बाद अब द बंगाल फाइल्स(2025) लेकर आए हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इसमें बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है। इसका पहला भाग अगले महीने के 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।
हालांकि, ‘द बंगाल फाइल्स’ में 1946 में हुए कोलकाता दंगों और नोआखाली नरसंहार को दिखाया गया है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में रही है। कोलकता में राजनीतिक दबाव के कारण ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को अचानक स्थागित करना पड़ा था। इस फिल्म को लेकर बंगाल में कई पुलिस शिकायतें दर्ज की गई थी। लेकिन हाई कोर्ट ने फिलहाल FIR पर रोक लगा दी है।