शिक्षा डिग्री नहीं, जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है : मिथलेश

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
धनबाद ।
नवजीवन एकेडमी नुनुडीह में 26 जनवरी 2025 को 76 वें गणतंत्र दिवस भव्य, उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई, इसके बाद, छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, संगीत, भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत किए गए, जो हमारे देश की विविधता और समृद्ध संस्कृति पर आधारित थे।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्था के निदेशक मिथलेश दास ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और 1950 में इस दिन की ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए सभी को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। संस्था के निदेशक मिथलेश दास ने आपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, आप सभी भारत के भविष्य हैं। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना ही सच्ची देशभक्ति है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

छात्र समर कुमार ने अपने प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से संविधान की भावना और देश के प्रति कर्तव्यों को उजागर किया। छात्रा साक्षी पांडेय ने अपने ओजस्वी भाषण में गणतंत्र की उपलब्धियों और लोकतंत्र की शक्ति पर प्रकाश डाला। छात्र अभिषेक कुमार ने एक सुंदर देशभक्ति कविता प्रस्तुत की, जो हर किसी के हृदय को छू गई। छात्रा मोनी कुमारी ने अपने संगीतमय प्रस्तुति से कार्यक्रम में मधुरता का रंग भर दिया। छात्रा रोशनी टुडू ने अपने भाषण के माध्यम से देश के विकास में युवाओं की भूमिका और योगदान पर जोर दिया। छात्रा नरगिस प्रवीण ने संविधान की विशेषताओं, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के साथ-साथ महिलाओं को मिले विशेष अधिकारों पर प्रभावशाली भाषण दिया।

कार्यक्रम में नेहा कुमारी, रोशनी टुडू, नरगिस प्रवीण, सोनी कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी, भूमि कुमारी, साक्षी पाण्डेय, शोभा कुमारी, सरिता कुमारी, मोनी कुमारी, अभिषेक कुमार, रोहित साधु, अमर कुमार, आरजू परवीन, अली अरमान, सबनम प्रवीण, अमन कुमार, रामजीत कुमार, मोहम्मद सादाब, समर कुमार, सुमन प्रवीण, सईदा आरा समेत शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article