सिटी पोस्ट लाइव : बुधवार को पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार छात्र को गोली मारने की कोशिश की.जिस समय छात्र पर अपराधियों ने फायरिंग की, वह जिम से वापस अपने घर लौट रहा था. रामकृष्ण पथ पर 2 अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोका और गोली चला दी. लेकिन वो बच गया. दूसरी गोली चलाते समय पिस्टल में फंस गई. किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई. पीड़ित छात्र जयदीप पटना में बीपीएससी की तैयारी करता है. अब इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है.
इस घटना के बाद जयदीप का पूरा परिवार डरा हुआ है. हमलावर के डर से रिश्तेदार के घर चला गया है.पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान हुई है. विधि व्यवस्था डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे के अनुसार बुधवार को शाम के समय बुलेट सवार जयदीप पर अपराधियों ने फायरिंग की है. हमलवार हेलमेट पहना हुआ था. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है.एक जगह बाइक चला रहे अपराधी ने हेलमेट उतारी है जिससे उसकी पहचान हो गई है. गाड़ी के नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ किया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है