पप्पू यादव ने झारखंड CM से मांगी Z सिक्योरिटी,न केंद्र न बिहार सरकार दे रही सुरक्षा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अब झारखंड सरकार से जेड सुरक्षा मांगी है.उन्होंने CM हेमंत सोरेन को लेटर भी लिखा है.लेटर में सांसद ने कहा है कि, ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार हत्या की धमकी दे रहा है. मैं बिहार, झारखंड सहित देश-विदेश के अपराधियों और शराब माफिया के निशाने पर हूं.’राजनीतिक कारणों की वजह से न तो केंद्र और न ही बिहार सरकार सुरक्षा दे रही है. मैं अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. जब से 18 वीं लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुए हैं. तब से मुझे और मेरे परिवार को भारी खतरा हो गया है.’

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सांसद पप्पू यादव को बीते अक्टूबर से धमकी मिल रही है.12 अक्टूबर को मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इसके बाद पूर्णिया सांसद ने सोशल मीडिया पर 24 घंटे में लॉरेस गैंग के खात्मे की बात कही थी.सासंद का दावा है कि कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग, कभी झारखंड के अमन साहू गैंग समेत देश-विदेश से धमकियां मिली हैं.अक्टूबर 2024 से धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हुआ. 1 दिसंबर को पप्पू यादव को एक वीडियो मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

पूर्णिया एसपी ने दावा किया था कि आरोपी सांसद का ही पुराना समर्थक है. धमकी मिलने के बाद 21 अक्टूबर को ही पप्पू यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. उन्होंने लेटर के जरिए Y श्रेणी की सुरक्षा हटाकर Z सिक्योरिटी की मांग की थी. लेटर में पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जिक्र किया था.उस वक्त मामले में पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा था, ‘सांसद को धमकी की जानकारी मिली है. हमलोग जांच कर रहे हैं. वो पहले से Y सुरक्षा घेरे में हैं. फिलहाल, पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है

Share This Article